{"_id":"797fd7b79ceb929d7577bbdf27c5d4b0","slug":"on-the-order-of-dm-fail-are-open-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश ठेंगे पर, खुले रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश ठेंगे पर, खुले रहे स्कूल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के कई स्कूलों ने डीएम के आदेश को भी ठेंगे पर रख दिया है। कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए डीएम ने 23 जनवरी (शनिवार) तक छुट्टी घोषित कर रखी है।
इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। शनिवार को भी कई स्कूलों ने आदेश की अनदेखी करते हुए स्कूल को खोले रखा। दोपहर में धूप निकली, मगर सर्द हवाओं से राहत नहीं मिल सकी।
सर्दी इस कदर थी कि दिन भी लोग अलाव जलाकर बैठे थे। ठंड से ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। जिला प्रशासन ने ठंड के मद्देनजर पहले 22 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल में छुट्टी कर दी थी।
बाद में एक दिन और बढ़ा दिया गया। अब सोमवार को ही स्कूल खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. प्रवेश सिंह ने बताया कि आदेश के बावजूद जो स्कूल खुल रहे हैं उनकी लिस्ट तैयार कराई जाएगी।