फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On pretext of showing room lover strangled woman to death accused arrested

चार महीने में ही भर गया 'मर्द' का मन: प्रेमिका को कमरा दिखाने ले गया प्रेमी, गला घोंटकर मार डाला; ऐसे लगा हाथ

Sun, 01 Jun 2025 09:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Jun 2025 09:02 PM IST
सार

आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहता है और एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने ही पीछा छुड़ाने के लिए महिला को मारा है। 

विज्ञापन
On pretext of showing room lover strangled woman to death accused arrested
कमरा दिखाने के बहाने प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल - फोटो : AI

विस्तार

मध्य दिल्ली के बलजीत नगर इलाके में प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए एक युवक ने 32 साल की महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को खबर मिली तो वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन

पड़ताल हुई तो महिला के जानकार युवक का नाम सामने आया। पड़ताल में पता चला कि आरोपी मौके से फरार हो चुका है। एक टीम को फौरन उसके पैतृक निवास बुलंदशहर भेजा गया। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहता है और एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने ही पीछा छुड़ाने के लिए महिला को मारा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4.14 बजे उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। उसका शव पड़ोसी के घर पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। छानबीन के दौरान पता चला कि 32 साल की महिला पड़ोस में रहती थी।

इसका पति कीर्ति नगर में एक फर्नीचर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वारदात के समय वह काम पर था। पुलिस ने महिला का मोबाइल कब्जे में लिया। उसकी पड़ताल हुई तो धर्मेद्र नामक युवक का नाम सामने आया। पड़ोसियों ने भी आखिरी बार महिला को उसके साथ ही देखा था।

आरोपी की लोकेशन का पता किया तो वह फरार था। एक टीम को उसकी तलाश में भेजा गया। आरोपी को बुलंदशहर से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि करीब चार माह से वह महिला को जानता था। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी। बाद में उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

वहीं आरोपी महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन महिला उससे दोस्ती बरकरार रखना चाहती थी। महिला उससे मिलने का दबाव बनाती रहती थी। शनिवार को आरोपी ने कमरा दिखाने के बहाने उसे बुला लिया। बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed