फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old woman stolen baby for her daughter from maharashtra and bring to delhi

बेटी के लिए बुजुर्ग महिला बनी चोर, दिल्ली से महाराष्ट्र पहुंचकर अंजाम दी ये वारदात

Tue, 03 Oct 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Oct 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
old woman stolen baby for her daughter from maharashtra and bring to delhi
सांकेत‌िक च‌ित्र

अपनी बेटी को संतान का सुख दिलाने लिए 61 साल की एक महिला ने महाराष्ट्र के एक अस्पताल से नवजात को उड़ा लिया। आरोपी बच्चे को लेकर दिल्ली के वजीराबाद गांव भी आ गई। लेकिन सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस भी आरोपी को तलाश करते दिल्ली के वजीराबाद पहुंच गई। दिल्ली व महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने मासूम को सकुशल बरामद कर आरोपी मल्लिका बेगम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मल्लिका परिवार के साथ वजीराबाद गांव में रहती है। उसकी बेटी के यहां बच्चा नहीं था। इसकी वजह से उसका पारिवारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। इससे परेशान मल्लिका बच्चा चुराने की नियत से महाराष्ट्र के बुलढाणा पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 स‌ितंबर को पैदा हुआ बच्चा और 27 को चुरा ल‌िया

old woman stolen baby for her daughter from maharashtra and bring to delhi
सांकेत‌िक च‌ित्र

यहां एक अस्पताल में 23 सितंबर को सौम्य परवीन नामक महिला ने लड़के को जन्म दिया। 27 सितंबर को मल्लिका बच्चा चोरी कर ले गई। इधर, जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज में एक बुर्के वाली महिला बच्चा चुराते दिखी।

छानबीन के दौरान पुलिस उस टैक्सी चालक तक पहुंची, जिससे महिला बच्चा लेकर भागी थी।  उससे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महिला के महाराष्ट्र के ठिकाने पर पहुंची। तब तक मल्लिका दिल्ली के लिए निकल गई थी।

इधर, महाराष्ट्र पुलिस भी मल्लिका के पीछे दिल्ली पहुंच गई। यहां वजीराबाद गांव की गली नंबर-9 में मल्लिका के घर के पता चला। दिल्ली पुलिस का सूचना देन पर दोनों की संयुक्त टीम ने छापा मारकर बच्चा बरामद कर लिया। मल्लिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed