{"_id":"5d5afa3c8ebc3e897376ef5d","slug":"old-iron-bridge-closed-as-yamuna-water-level-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहे का पुल बंद, पुलिस ने लोगों से कहा- वैकल्पिक मार्ग चुनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहे का पुल बंद, पुलिस ने लोगों से कहा- वैकल्पिक मार्ग चुनें
Tue, 20 Aug 2019 01:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का पुराना लोहे का पुल
- फोटो : Amar Ujala
यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहे का पुल सामान्य यातायात के लिए 19 अगस्त की सुबह से बंद कर दिया गया। अगले आदेश तक आवाजाही बंद रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मध्य जिला, दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी, उत्तरी जिला से पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी जिला व गाजियाबाद जाने के लिए सलीमगढ़ बाईपास (रिंग रोड), रिंग रोड (शांति वन) के माध्यम से रामकोहली मार्ग व जीटी रोड होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में बाढ़ का खतरा, वार्निंग लेवल को पार कर गया पानी, केजरीवाल ने बुलाई बैठक
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक ने लोगों को सलाह दी है कि जो वाहन चालक पुश्ता रोड से लोहे के पुल से होकर नार्थ व मध्य दिल्ली जाना चाहते हैं वह जीटी रोड, वाया शास्त्री पार्क और राजाराम कोहली मार्ग जा सकते हैं।
इसी तरह जो वाहन चालक पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिल्ली जाना चाहते हैं वह जीटी रोड वाया रिंग रोड, आईएसबीटी और राजाराम कोहली मार्ग वाया सलीमगढ़ बाईपास से जा सकते हैं।