जब शिमला मिर्च के बीच से निकलने लगे नोट ही नोट, देखने वालों का लगा तांता
- पुलिस ने चालक को नगदी समेत इनकम टैक्स विभाग को सौंपा
-- आगरा से पटौदी के रास्ते चंडीगढ़ जा रहा था कैंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला मिर्च से लदे कैंटर में छुपाकर आगरा से चंडीगढ़ ले जाई जा रही 3.16 लाख की पुरानी नकदी के साथ थाना पटौदी पुलिस ने चालक को पकड़ा है। उसे आगे की पूछताछ के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया गया है।
थाना पटौदी पुलिस के अनुसार, वीटी मिली थी कि शिमला मिर्च से भरे एक कैंटर में पुरानी नकदी छुपाकर रखी गई है और यह ट्रक पटौदी रोड से गुजर रहा है। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और कैंटर के आने का इंतजार करने लगे।
नाके पर पहुंचे कैंटर को रुकवाकर उसे पटौदी थाने में लाया गया, जहां पुलिस ने शिमला मिर्च से लदे कैंटर को तलाशी लेने के लिए खाली करवाया। गहनता से तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने चालक सीट के पीछे बने एक बॉक्स से 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, 500 के 587 नोट और 1000 के 23 नोट समेत कुल 3,16, 500 रुपये की पुरानी नगदी बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान जिला धौलपुर के गांव मनिया निवासी केंटर चालक राजबीर को पुरानी नकदी के साथ कब्जे में ले लिया।
चालक के अनुसार, उसने आगरा से कैंटर में शिमला मिर्च भरी थी। वह इन्हें चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। एसीपी तान्या सिंह ने बताया कि शिमला मिर्च से लदे कैंटर से काफी मात्रा में पुरानी नगदी बरामद की गई है।
नाकाबंदी के दौरान कैंटर चालक को पकड़ लिया गया है। इतनी अधिक मात्रा में चालक के पास पुरानी नकदी मिलना शक पैदा कर रहा है। इन नोटों का सच जानने के लिए चालक को नकदी के साथ इनकम टैक्स विभाग सौंप दिया है। यदि इनकम टैक्स विभाग को जांच में कालेधन का मामला मिलेगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।