फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   officers of faridabad made shamed by gandhigiri

गांधीगिरी से निगम अधिकारियों को किया शर्मसार

Wed, 06 Apr 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
officers of faridabad made shamed by gandhigiri
- फोटो : demo pic
सरकारी दफ्तरों में काम के प्रति लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूटना आम बात है, लेकिन फरीदाबाद नगर निगम में अलग अंदाज में विरोध जताया गया। निगम के अधिकारियों को गुलदस्ता भेंटकर काम न करने पर टाउन नंबर एक के दुकानदारों ने निगमायुक्त का आभार जताया। निगमायुक्त ने गुलदस्ता तो नहीं लिया लेकिन अपने एक अधिकारी की लापरवाही के कारण उन्हें शर्मसार जरूर होना पड़ा।
विज्ञापन


दुकानदार विपिन भाटिया, संदीप भाटिया, चमनलाल, कुंदनलाल, यशपाल, जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि  45 साल से उनकी टाउन नंबर एक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में दुकान है। इन दुकानों पर कब्जे को लेकर एक केस हाईकोर्ट में गया था। 5 अप्रैल 2015 को इस केस का निर्णय उनके पक्ष में आया।
विज्ञापन


उन्होंने इस बारे में निगम अधिकारियों को बताया कि अब वे अपनी दुकानों पर पक्का कब्जा चाहते है। बावजूद एक साल से मामला लटका हुआ है। अभी तक दुकानदारों को निगम द्वारा कब्जा नहीं दिया गया है। बेरोजगारी के कारण दुकानदारों ने अपनी-अपनी जगह पर खोखे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि निगम ने कुछ दिन पहले उन्हें तोड़ दिया और सामान जब्त कर लिया। अभी तक उनकी दुकानों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई है। इसलिए वह काफी परेशान हैं। मंगलवार को दुकानदार नगर निगम अधिकारियों को शर्मशार करने पहुंचे।


दुकानदारों के मुताबिक उनकी एसटीपी सतीश पाराशर से खूब बहस हुई। इसके बाद वह निगमायुक्त के पास पहुंच गए। उन्होंने गुलदस्ता भेंट करना चाहा लेकिन निगमायुक्त ने उसे नहीं लिया। अपने अधिकारी की लापरवाही के चलते निगमायुक्त को शर्मशार होना पड़ा। बाद में निगमायुक्त ने सतीश पाराशर को बुलाया और 10 दिन में समस्या के समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed