{"_id":"5710de0d4f1c1b147e4a6ac5","slug":"odd-even-in-delhi-created-problem-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम-विषम फॉर्मूले ने बढ़ाई परेशानी : ट्रेनों में भीड़, बस अड्डे से गायब दिखी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम-विषम फॉर्मूले ने बढ़ाई परेशानी : ट्रेनों में भीड़, बस अड्डे से गायब दिखी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक बार फिर 15 दिनों के लिए सम-विषम फॉर्मूला लागू हो गया है। पहले दिन इसका असर फरीदाबाद में भी दिखा। सम-विषम की उलझम में कोई परेशान दिखा तो किसी ने राहत की सांस ली। खासकर नेशनल हाइवे पर जाम के झाम से जूझने वालों के लिए शुक्रवार का दिन राहतभरा रहा।
विज्ञापन
दिल्ली की ओर से जाने वाले लोगों ने सीएनजी कार, मेट्रो और कारपूलिंग को सहारा बनाया। वहीं, कई लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रुख किया। सफर के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेनों में रही भीड़भाड़
शुक्रवार को सम-विषम का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर दिखा। सुबह के समय ईएमयू और इंटरसिटी में सफर के लिए यात्री जद्दोजहद करते दिखे। दिल्ली जाने के लिए सबसे सस्ता विकल्प ट्रेनों का है।
विज्ञापन
ऐसे में लोगों ने ट्रेनों का ज्यादा रुख किया। सुबह 9:30 बजे बल्लभगढ़, न्यू टाउन और ओल्ड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के इंतजार यात्री परेशान दिखे। शटल आते ही उसमें सवार होने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी।
मेट्रो रेल दिखी तैयार
सम-विषम फॉर्मूले के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए मेट्रो रेल प्रशासन ने तैयारियों को अंजाम दिया है। पिछले बार की तुलना में इस बार मेट्रो के फेरे बढ़ाए गए हैं। आमतौर पर छुट्टी के दिन फरीदाबाद कॉरिडोर पर मेट्रो की फ्रिक्वेंशी कम हो जाती है लेकिन सम-विषम के चलते रोजाना की तरह पांच से छह मिनट की फ्रिक्वेंशी रही। जिसके चलते यात्रियों को राहत मिली।
बस सेवा में कटौती
सम-विषम के दौरान दिल्ली की जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको ध्यान में सरकार ने अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। दिल्ली में बसों की पूर्ति के लिए एनसीआर की सेवा में कटौती की गई है।
इसका असर शुक्रवार को फरीदाबाद के एनआईटी बस अड्डे पर साफ दिखा। यहां से दिल्ली के लिए डीटीसी की अधिकांश बसें चलाई जाती हैं लेकिन शुक्रवार को बस अड्डा खाली मैदान में तब्दील नजर आया। एक भी बस यहां नहीं दिखी। यात्री बसों के इंतजार में परेशान दिखाई दिए।
कारपूल का लिया सहारा
दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर नौकरी के लिए जाने वालों ने कार पूल को सहारा बनाया। एयरफोर्स रोड निवासी निवासी पुष्पकांत दिल्ली के मोहन एस्टेट स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
न्होंने सेक्टर-8 निवासी अपने मित्र पवन के साथ कार पूल करना उचित समझा। इसी तरह सेक्टर 14 निवासी मनोज भाटिया ने भी अपने दोस्त के साथ कार शेयर कर काम चलाया। दोनों की कार ऑड-इवेन
नंबर की हैं। ऐसे में रोजाना एक-दूसरे के सहारे ऑफिस पहुंचेंगे।
बदरपुर टोल पर मंदी
शुक्रवार को बदरपुर-फरीदाबाद टोल प्लाजा पर भी वाहनों की मारामारी नहीं रही। आम दिनों में वाहनों की लंबी कतार यहां लगती है, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही बहुत कम वाहन यहां से गुजरते दिखे। टोल प्लाजा के प्रोजेक्टर ऑफिसर अमित भाटिया के वाहनों की संख्या में कमी दर्ज की गई।
आम दिनों में यहां से करीब 40-42 हजार वाहन गुजरते हैं, शुक्रवार को इसमें 5-6 हजार वाहनों की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार-रविवार को संख्या और भी कम रहने की संभावना है। इसके चलते टोल कंपनी को करीब एक लाख का की आमदनी कम हुई।