फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Number of coronavirus patients doubles within eight days in Gurugram 

गुरुग्राम: जिले में बिगड़ रहे हालात, आठ दिनों में दोगुनी हो गई कोरोना मरीजों की संख्या

Sun, 10 May 2020 03:19 PM IST
प्राची प्रियम पंकज मोहन मिश्रा, गुरुग्राम
पंकज मोहन मिश्रा, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 10 May 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Number of coronavirus patients doubles within eight days in Gurugram 
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण की रोकथाम में गुरुग्राम जिले के लिए मई महीना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। एक से आठ मई के बीच महज आठ दिनों में जिले में 68 नए मरीज सामने आ चुके हैं। 30 अप्रैल तक जिले में कोरोना के कुल 57 मरीज थे, जबकि आठ मई को यह संख्या बढ़कर 125 पहुंच गई। 
विज्ञापन


इसमें से इलाज के बाद 51 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 74 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी काफी गिरावट आई है। 30 अप्रैल से पहले ठीक होने वालों की संख्या 70 प्रतिशत थी, जो अब घटकर मात्र 40 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन


25 अप्रैल को कुल 51 मरीजों में से 35 स्वस्थ हो गए थे और सिर्फ 16 ही उपचाराधीन थे। वहीं, आठ मई को कुल 125 मरीजों में से 51 मरीज ही स्वस्थ हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले 50 मरीज आने में 38 दिन लगे थे, जबकि उसके बाद अगले 12 दिन में ही 74 नए मामले सामने आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि लॉकडाउन-3 की शुरुआत से आट मई के बीच पांच दिनों में ही 53 नए मरीज आ गए जबकि जिला ऑरेंज जोन में है। मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। 



जिले में कब कितनी बढ़ी मरीजों की संख्या
दिन संक्रमित कुल जांच मरीजों के नमूने स्वस्थ सक्रिय
18 मार्च 2 3598 41 0 2
25 मार्च 10 5637 262  0 10
31 मार्च 10         6061         448 0 10
3 अप्रैल 15 6515 647 9 6
25 अप्रैल 51 10273 4423 35 16
30 अप्रैल 57  11707 5867 38 19
1 मई  63 11934  6084  38 25
6 मई  104  12882 7226 51  53
8 मई 125 13670  7820 51  74

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि दिल्ली से आने वालों की जांच के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। पिछले दिनों सब्जी मंडी इलाके में बड़ी संख्या में लोगों के नमूने लिए गए थे। उम्मीद है कि जल्द ही मरीजों की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed