फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   man hanged himself in Tavadu reportedly upset by domestic troubles

टूट गया था तालीम का रिश्ता: बिजली टावर पर फंदे से लटककर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो

Sun, 02 Nov 2025 07:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू Published by: विकास कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 07:28 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार सड़क किनारे पहाड़ में चबूतरे के पास टावर पर युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया। राहगीरों ने मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद पुलिस को खबर मिली।

विज्ञापन
man hanged himself in Tavadu reportedly upset by domestic troubles
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के तावड़ू जिले के नूंह-तावडू मार्ग पर पहाड़ी घाटी में बिजली टावर पर फंदा लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान तालीम पुत्र जमालुद्दीन (25) निवासी अकलीमपुर नूंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल तावड़ू खंड़ के गांव बावला कॉलोनी में रह रहा था। 

विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि गृह क्लेश से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। घटना रविवार की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सदर नूंह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सड़क किनारे पहाड़ में चबूतरे के पास टावर पर युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया। राहगीरों ने मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद पुलिस को खबर मिली।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक की शव को उतारकर नूंह सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तालीम अपनी वैवाहिक रिश्ते को लेकर परेशान था। उसका एक रिश्ता पहले भी टूट चुका था। वह अपनी बहन और मां के साथ बावला कॉलोनी में रहता था। जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक खुदकुशी से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं नूंह सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत या कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed