{"_id":"6aa1a8265982ef479f0a0074","slug":"iti-admission-deadline-extended-admissions-open-until-the-19th-nuh-news-c-25-1-mwt1001-115353-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, 19 तक ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, 19 तक ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन
मनपसंद ट्रेड में दाखिले का एक और मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 10 सितंबर से 19 सितंबर तक अपने नजदीकी आईटीआई में जाकर उपलब्ध सीटों के अनुसार मनपसंद ट्रेड में दाखिला ले सकेंगे।
दाखिला प्रक्रिया की तिथि बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले पाए थे। आईटीआई में विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण लेकर युवा रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते नजदीकी आईटीआई में संपर्क कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करें। 19 सितंबर के बाद प्रवेश का अवसर मिलेगा या नहीं, इसे लेकर विद्यार्थी संबंधित आईटीआई से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। आईटीआई अधिकारियों के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं, ताकि प्रक्रिया पूरी करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।