फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now you can watch Ramlila on social media

रामलीलाओं का भी बदला युग: अब सोशल मीडिया पर देख सकेंगे प्रसारण, इंफ्लूएंसर्स का सहारा लेंगी कमेटियां

Tue, 01 Oct 2024 08:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 08:26 AM IST
सार

दिल्ली में भी अब सोशल मीडिया पर रामलीलाएं लोग घर से बैठकर देख सकेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए इंफ्लूएंसर्स का सहारा कमेटियां लेंगी।

विज्ञापन
Now you can watch Ramlila on social media
भगवान राम, सीता, लक्ष्मण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

सोशल मीडिया का असर इस बार दिल्ली की रामलीलाओं पर भी दिखेगा। आप अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक व ट्विटर की रील और छोटे-छोटे वीडियो से इसका आनंद लेंगे। इसके लिए रामलीला कमेटियों ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। कोशिश रामलीला मंचन की पहुंच ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की है। माना जा रहा है कि इससे देश ही नहीं, विदेश में भी दिल्ली की रामलीलाओं की धूम रहेगी।

विज्ञापन


दिल्ली में तीन अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक रामलीलाओं की धूम रहेगी। दिल्ली में 1000 से अधिक रामलीलाओं का मंचन होता है। सीता स्वयंवर, पंचवटी का मनमोहक दृश्य, कालनेमि प्रसंग व अहिरावण वध की लीला आकर्षण का केंद्र होगा। नदी, झरना, वन, पहाड़ का प्राकृतिक दृश्य मनमोहक होगा। युद्ध व आकाशीय लीला को लेजर लाइटिंग के माध्यम से रोचक बनाया जाएगा। एलईडी स्क्रीन की तकनीक से महल, भवन के दृश्य दर्शकों को आकर्षित करेंगे। रामलीला का लाइव प्रसारण भी चलेगा। इसी कड़ी में लाल किला मैदान की लवकुश रामलीला ज्यादा से ज्यादा लोगों तक रामलीला की पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का सहारा लेगी।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि 30 मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से बातचीत की गई है। 300 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने आवेदन किया था। एक लाख से लेकर 10 लाख तक इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक फॉलोअर्स वाले इंफ्लूएंसर्स में फैशन डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट, ब्लॉगर, यूट्यूबर्स शामिल हैं, जो छोटे छोटे वीडियो और रील बनाकर अपने पेज पर शेयर करेंगे और अपने पेज से लाइव चलाएंगे जिससे कि इन सबके लाखों फॉलोअर्स रामलीला देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-2 के प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रामलीला का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर किया जाएगा। केशव रामलीला कमेटी एनएसपी पीतमपुर के संचालक अशोक गोयल देवराहा का कहना है कि इस साल घर-घर राम विराजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed