फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now trains not de-rail at the coatgaanv gate.

कोट गांव फाटक पर अब नहीं टकराएंगी ट्रेनें

Fri, 13 Feb 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 Feb 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
now trains not de-rail at the coatgaanv gate.
कोट गांव फाटक पर अब खराब सर्किट की वजह से रेलगाड़ियां नहीं टकराएंगी। रेलवे ने करीब 16 साल पुरानी चली आ रही ट्रैक की कमी को दूर कर लिया है। इस ट्रैक का सर्किट बदला गया है।
विज्ञापन


ऐसे में अब कोट गांव फाटक के पास चिह्नित किए गए खास प्वाइंट को जब तक एक ट्रेन पार नहीं कर लेगी तब तक दूसरी ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलेगा।

कोट गांव फाटक पर 26 जनवरी को ऊंचाहार के अंतिम कोच से मालगाड़ी टकरा गई थी। सिग्नल न मिलने से ऊंचाहार एक्सप्रेस कोट गांव आउटर पर खड़ी थी। पीछे दूसरे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को सिग्नल मिल जाने से वह एक से दूसरे ट्रैक पर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान यह हादसा हुआ था। ट्रैक की इस तकनीकी कमी के उजागर होने पर रेलवे इंजीनियरों में हड़कंप मच गया था। नार्दन रेलवे के जीएम एके पूठिया ने भी गाजियाबाद दौरे के दौरान इस प्वाइंट का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अब रेलवे इंजीनियरों ने सिग्नल के सर्किट में परिवर्तन किया है। अब कोट गांव फाटक के इस प्वाइंट से ट्रेन के करीब 100 मीटर चले जाने पर दूसरी ट्रेन को ट्रैक बदलने के लिए सिग्नल मिल सकेगा। यह सिग्नल आटोमेटिक काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed