{"_id":"fc35192faa0953f40b8fb248a323e6bc","slug":"now-the-u-tube-kejriwal-s-lungi-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यू-ट्यूब पर छाया केजरीवाल का ‘लुंगी डांस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यू-ट्यूब पर छाया केजरीवाल का ‘लुंगी डांस’
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब पर ‘नायक-2: द कॉमन मैन राइजिज’ के बाद अब ‘धरना डांस फीट: यो-यो केजरू सिंह’ वीडियो छाया हुआ है। 2. 32 मिनट के वीडियो में इस्तीफा दे चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मजाक बनाया गया है।
विज्ञापन
‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फिल्म के ‘लुंगी डांस’ गाने पर गाना बनाया गया है, जो कुछ इस तरह है। ‘यूपीए को कौन गिराएगा, बीजेपी को कौन हराएगा...केजरीवाल...केजरीवाल...केजरीवाल।’
विज्ञापन
केजरीवाल बना एक्टर पॉप सिंगर हनी सिंह की तर्ज पर डांस करते हुए भी दिखाया गया है। ये वही एक्टर है, जो ‘नायक-2’ क्लीपिंग में था। यूट्यूब पर इस वीडियो को गाजियाबाद के हजारों लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
इस गाने में एक लाइन ये भी है। ‘जैकी श्राफ वाली मूछेें लगा के, मेडिकल से डिकोल्ड छुपाके, कुमार विश्वास की पॉइम चुरा के, मन्ना डे का गाना सिखाके...केजरीवाल...केजरीवाल।’
वीडियो के आखिर में आलोकनाथ बोलते हुए दिखाए गए हैं कि ‘आशीर्वाद पाने के लिए सब्सक्राइब कीजिए’ और ‘पुण्य कमाने के लिए शेयर कीजिए।’
बता दें कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद 25 जनवरी को ‘नायक-2’ करके यू ट्यूब पर क्लीपिंग डाली गई थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया गया था।