फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the streets in localities will recharge Delhi Metro card.

अब गली-मोहल्लों में भी रिचार्ज होगा दिल्ली मेट्रो कार्ड

Mon, 20 Jul 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now the streets in localities will recharge Delhi Metro card.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और आईसीआईसीआई बैंक के बीच सोमवार को बाराखंभा मेट्रो भवन में समझौता हुआ है। दिल्ली समेत एनसीआर में 800 से अधिक आउटलेट खुलेंगे।

विज्ञापन


अपने क्षेत्र में इनकी लोकेशन जानने के लिए मोबाइल से मेट्रो स्पेस पिन कोड लिखकर 9222208888 पर भेजना होगा। रिचार्ज करवाने के बाद बेशक कार्ड में धनराशि जुड़ गई हो।
विज्ञापन


लेकिन उक्त राशि को प्रयोग करने से पहले एवीएम (ऐड वेल्यू मशीन) से टच करवाना जरूरी होगा। मेट्रो के 86 स्टेशनों पर कस्टमर केयर काउंटर के पास एक सफेद रंग की एवीएम रखी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी की स्क्रीन पर कार्ड टच करना होगा। डीएमआरसी के एमडी डॉ. मंगू सिंह के मुताबिक, यात्रियों को बिजी शेड्यूल में सुविधा देने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। आउटलेट पर 100 से 3,000 रुपये तक का रिचार्ज करवा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed