इस मोर्चरी में अब मुर्दे भी रहेंगे एयरकंडीशन हॉल में, 30 लाख में आएगा एसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल के पास मुर्दाघर(मोर्चरी) के कायाकल्प शुरू हो गया है। अब यहां आने वाले शवों को खराब फ्रिजर या बर्फ के भरोसे नहीं रखा जाएगा। बल्कि इन शवों को वातानुकूलित कक्ष (एयरकंडीशन हॉल) में रखा जाएगा।
मॉर्चरी को नया रुप देने के लिए एमसीजी की ओर से काम शुरु कर दिया गया है। बताया जाता हैं कि इमारत तैयार होने में एक से दो माह लग जाएंगे जिसके लिए 30 लाख का बजट जारी किया जा चुका हैं। आप को बता दें कि एमजी रोड स्थित मुर्दाघर बेहद पुराना है।
जहां पर हर सप्ताह 10 से 12 शव पोस्टमार्टम के लिए आते हैं। लेकिन इमारत में सुविधाओं को अभाव व संसाधनों की कमी के कारण मुर्दो के शव फजीहत का सामना करना पड़ता आया हैं।
लीकेज फ्रीज में रखा जाता है शव
नए मर्चरी में दो एसी रुम बनाए जा रहे इसके अलावा शवों को रखने के लिए एक कोल्ड हॉल भी बनवाया जा रहा है। आसपास स्थित आवाससीय कालोनियों तक इसकी दुर्गंध ना पहुंच सके।
अधिकारिक सूत्रों की मानें तो यहां पर आने वाले शवों को खराब पड़ चुके लीकेज फ्रीजर में रखा जाता हैं। वर्तमान में यहां शवों के लिए रखा दोनों बड़े फ्रीजर खराब पड़ चुके हैं। जिसके चलते शवों को बगैर फ्रिजर के रखना पड़ रहा था।
दुर्गंध पर किया था विरोध
बीच बीच में कई बार इसके स्थान्तरण आदि को लेकर आवाज भी लोगों द्वारा उठाई जाती रही हैं। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए इसके कायाकल्प की तैयारी की जा रही हैं।
लंबे समय से मॉर्चरी का इमारत को बनवाने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए पिछले माह ही स्वास्थ्य विभाग से करीब 30 लाख का बजट रिलिज किया है। नगर निगम की ओर से इसका निर्माण शुरू हो गया है।
’’ कांता गोयल पीएमओ सिविल अस्पताल