{"_id":"67b4f7885cff7ba3830a8f48","slug":"now-spo-will-deliver-traffic-challan-to-home-instead-of-postman-2025-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अब एसपीओ घर पहुंचाएंगे ट्रैफिक चालान... क्योंकि पुलिस ने नहीं किया डाक विभाग को भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अब एसपीओ घर पहुंचाएंगे ट्रैफिक चालान... क्योंकि पुलिस ने नहीं किया डाक विभाग को भुगतान
Wed, 19 Feb 2025 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Feb 2025 05:43 AM IST
सार
डाक विभाग ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण चालानों को लोगों के घर डाकिए के जरिए भेजना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ, पुलिस मित्र) ट्रैफिक चालान आपके घर लेकर आएगा। डाक विभाग ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण चालानों को लोगों के घर डाकिए के जरिए भेजना बंद कर दिया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अभय मनोहर के अध्यक्षता में बनी कमेटी ने दिल्ली ट्रैफिक विभाग से कहा कि स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ, पुलिस मित्र) के जरिए चालानों को लोगों के घर भेजने के लिए हर संभावना को तलाशें।
विज्ञापन
राजधानी वासियों को सितंबर, 2024 से चालान कॉपी नहीं मिल रही थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एसएमएस व व्हाट्सएप के जरिए भेजे थे, मगर जालसाजों के चलते दिल्लीवासी इन पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। इससे करीब 15 फीसदी चालान जमा नहीं हुए।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार डाक विभाग 2017 से नोटिस चालान को लोगों के घर पहुंचा रहा था। दिल्ली पुलिस ने तब से लेकर अब तक डाक विभाग को पेमेंट नहीं की थी। इस कारण डाक विभाग ने सितंबर, 2024 में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए चालानों को लोगों के घर भेजना शुरू कर दिया था। ऐसे में लोगों के घर चालान नहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने अब 4.50 करोड़ रुपये की पेमेंट डाक विभाग को कर दी है। इसके बाद डाक विभाग ने फिर से लोगों को चालान उनके घर पहुंचाना शुरू किया है।
एसएमएस/व्हाटसएप से भेजे चालान
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने बताया कि डाक विभाग ने चालानों को भेजना बंद कर दिया तो पुलिस ने मैसेज व व्हाट्सएप के जरिए लोगों को चालान की कॉपी व मैसेज भेजे थे। उन्होंने बताया कि करीब 20 हजार चालान पेंडिंग रह गए थे।
एसपीओ के जरिए भेजे जाएंगे चालान
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को आदेश दिया है कि लोगों को नोटिस चालान उनके घर भिजवाने के लिए एसपीओ के जरिए भिजवाने की संभावनाओं को तलाशें। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि कमेटी के आदेश के बाद इन संभावनाओं को देखा जा रहा है।
ऐसे नियुक्त किए जाते हैं एसपीओ
जिला पुलिस उपायुक्त अच्छे आचरण व व्यवहार को देखकर पुलिस मित्र बनाती है। इनको पुलिस की ओर से एक परिचय पत्र दिया जाता है। ये हर क्षेत्र में पुलिस की सहायता भी करते हैं। दिल्ली पुलिस ने कभी पुलिस मित्र बनाए हैं।