{"_id":"575eeaa44f1c1b7d3f11c4b3","slug":"now-sitting-at-home-with-the-app-please-file-a-complaint-with-the-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन संवाद ऐप से अब घर बैठे ऐप से दर्ज कराएं शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन संवाद ऐप से अब घर बैठे ऐप से दर्ज कराएं शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोन
अब घर बैठे हाउस टैक्स, जल शुल्क समेत दूसरे टैक्स ऑनलाइन जमा करने व जन सुविधाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। नगर पंचायत दनकौर का ऐप जन संवाद सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम एनपी सिंह ने लांच किया।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम ने कहा कि दनकौर नगर पंचायत में जन संवाद ऐप को ट्रायल के रूप में शुरू किया गया है। इसमें शिकायतों को दर्ज कराने की सुविधा मौजूद है। शिकायतकर्ता समस्या के साथ ही संबंधित शिकायत की फोटो अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐप नगर पंचायत दनकौर के संपत्ति धारकों के लिएडिजाइन किया है। इस पर अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। उसके बाद मोबाइल खुद ही यूजर का नाम, उसका पता, नगर पंचायत में उसकी संपत्ति के डाटा को अपग्रेड कर लेगा।
विज्ञापन
अपनी संपत्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि यूजर नागरिक आठ प्रकार की सुविधाएं सड़क सफाई, नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण, हैंडपंप,पथ प्रकाश, पाइप लाइन लीकेज, मृत पशु निस्तारण से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है।
शिकायत दर्ज होने के साथ ही यूजर के पास एक एसएमएस जाएगा, जिसमें शिकायत नंबर निर्धारित समय में निस्तारण के संबंध में जानकारी मिलेगी। अधिकतम तीन दिनों में निस्तारण करने का प्रावधान है।
शिकायत के दौरान संबंधित कर्मचारी को निस्तारण की जानकारी भी फीड करनी होगी। नगर में होने वाले विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं समेत जानकारियां भी समय-समय पर यूजर को मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि दनकौर में सफल होने के बाद ऐप को दादरी में लागू किया जाएगा।