फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notification of new solar energy policy issued

दिल्लीवासियों को मुफ्त मिलेगी बिजली: सोलर पॉलिसी लागू, पैनल लगवाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का शून्य हो जाएगा बिल

Sat, 16 Mar 2024 02:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Mar 2024 02:33 PM IST
सार

केजरीवाल सरकार की नई सौर उर्जा नीति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी के साथ ही दिल्ली में नई सौर उर्जा नीति लागू हो गई है।

विज्ञापन
Notification of new solar energy policy issued
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : आम आदमी पार्टी।

विस्तार

राजधानी में दिल्ली सोलर पॉलिसी की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब लोग छतों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली का बिल शून्य कर सकते हैं। सोलर पैनल लगवाने वालों को 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने पर भी बिल शून्य आएगा, जबकि वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं का बिल आधा हो सकेगा। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री ने पॉलिसी की घोषणा की थी। उपराज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद इस पॉलिसी को लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री आतिशी ने बताया कि योजना से न केवल लोगों को फायदा होगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। इसके तहत हर यूनिट बिजली उत्पादन करने पर दिल्ली सरकार सोलर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को पैसे देगी। सरकार पावर जेनरेशन असेसमेंट का भी प्रावधान करेगी। इसके लिए सरकार कुछ संस्थाओं से टाइअप करेगी। संस्थाएं सैटेलाइट से पूरी दिल्ली में कहां कितनी क्षमता है, उसका आकलन कराएंगी। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को सरकार के पास न आना पड़े। फिलहाल, 201 से 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर आधा बिल आता है और 400 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने पर पूरा बिल आता है। सोलर पॉलिसी के तहत सोलर पैनल लगवाने पर 400 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वालों का भी बिजली का बिल शून्य हो जाएगा।
विज्ञापन


सरकार पांच साल तक देगी इंसेंटिव
पॉलिसी के अंतर्गत 5 तरह के वित्तीय लाभ सरकार देगी। अगर कोई 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल लगवाता है तो उससे पैदा होने वाली बिजली पर दिल्ली सरकार बैंक खाते में 3 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से जमा करेगी। अगर 3 से 10 किलोवॉट क्षमता के सोलर पैनल लगवाते हैं, तो 2 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से पैसा जमा कराया जाएगा। दिल्ली सरकार पांच साल तक यह जेनरेशन बेस्ड इंसेंटिव देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर उपलब्ध होगी पूरी जानकारी
पॉलिसी की सारी जानकारी एक जगह उपलब्ध कराने के लिए सोलर पोर्टल बनाया जा रहा है। पॉलिसी से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अगर सरकारी बिल्डिंग की छत पर 500 वर्ग मीटर का एरिया है, तो उनके लिए सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया है। सभी सरकारी बिल्डिंग की छत पर पॉलिसी लागू होने के तीन साल के अंदर सोलर पैनल लगाने होंगे। दिल्ली सरकार दिल्ली के बाहर से भी सोलर पावर खरीदने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed