फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   not Read weakened heart people this painful news

अगर कमजोर हो कलेजा तो ना पढ़ें ये दर्दनाक खबर

Sun, 26 Apr 2015 10:45 PM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
not Read weakened heart people this painful news

नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 15 साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल हादसे में स्कूटी सवार किशोर उछलकर डिवाइडर की रैलिंग पर जा गिरा, जिसमें फंसकर उसकी आधी गर्दन कट हो गई।

विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तमाशबीनों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने लोगों को हटाकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त हर्ष मित्तल (15) के रूप में हुई है।

12 वीं का छात्र था हर्ष

not Read weakened heart people this painful news

हर्ष अपने परिवार के साथ जेजे कालोनी, शकूरपुर ए-ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पिता अनिल मित्तल व अन्य सदस्य हैं। हर्ष पास के स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।


रविवार सुबह हर्ष अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से सैर करने के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हर्ष स्कूटी बहुत तेज चला रहा था।

इस बीच जैसे ही दोनों स्कूटी से यादव मार्केट सम्राट एंक्लेव, रोड नंबर-43 के पास पहुंचे अचानक स्कूटी का नियंत्रण खराब हो गया। स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।

इस तरह हो गया ये दर्दनाक हादसा

not Read weakened heart people this painful news

एक्सीडेंट इतना भयानक था कि हर्ष स्कूटी से उड़कर डिवाइडर की रैलिंग पर गिर गया। रैलिंग में फंसकर हर्ष की आधी गर्दन कट गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


जिसने भी हादसे को देखा उसकी रूह कांप गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इलाके में मौजूद लोगों का कलेजा इस एक्सीडेंट को देख मुंह को आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed