फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway Launches Over 80 Special Trains

Special Train: रेलवे ने चलाईं 80 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-हावड़ा-पटना-दरभंगा रूट पर अतिरिक्त सेवाएं

Sun, 31 May 2026 08:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 31 May 2026 08:47 PM IST
सार

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली, आनंद विहार और दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से देश के प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।

विज्ञापन
Northern Railway Launches Over 80 Special Trains
रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 80 से अधिक रिजर्व ट्रेन ऑन डिमांड समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें जुलाई 2026 तक विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के अनुसार गर्मी के मौसम में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या और फ्रीक्वेंसी जरूरत के अनुसार बढ़ाई भी जा सकती है।

विज्ञापन

कई शहरों के लिए चलाई गई ट्रेनें
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली, आनंद विहार और दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से देश के प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। नई दिल्ली से हावड़ा के लिए ट्रेन संख्या 04048, 04050 और 04052 चलाई जा रही हैं। वहीं, नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 02570 और 04464, पटना के लिए 03294 और 04088, गया के लिए 04064 जैसी ट्रेनें दैनिक और साप्ताहिक आधार पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या, पुणे, जबलपुर के लिए चलाईं ट्रेनें
निजामुद्दीन से पुणे के लिए 01492, अयोध्या से जबलपुर के लिए 01706 और आनंद विहार से रांची के लिए 02878 जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी संचालित हो रही हैं। कुछ ट्रेनें 1 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक रोजाना चलेंगी, जबकि कई ट्रेनें सप्ताह में 1, 2, 3 या 4 दिन चलेंगी।

विज्ञापन

यात्रा से पूर्व एनटीईएस एप या 139 हेल्पलाइन पर जांचें ट्रेन की स्थिति
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये सभी ट्रेनें रिजर्व श्रेणी की हैं। टिकट की बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और फ्रीक्वेंसी की जानकारी एनटीईएस ऐप या 139 हेल्पलाइन पर जरूर जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed