{"_id":"693ae17893dd84e0d205dede","slug":"yugdeep-singh-to-join-training-at-india-camp-noida-news-c-23-1-lko1064-82656-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंडिया शिविर में प्रशिक्षण शामिल होंगे युगदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंडिया शिविर में प्रशिक्षण शामिल होंगे युगदीप सिंह
विज्ञापन
फोटो-- -
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में युगदीप और रिमशा ने जीते थे स्वर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के हापकिडो खिलाडी युगदीप सिंह ऋषि एशियाई चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए इंडिया शिविर में शामिल होंगे। शिविर के लिए खिलाड़ी का चयन राजस्थान में आयोजित हापकिडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। इंडिया शिविर में चयनित होने पर परिवार व अकादमी में खुशी की लहर है। राजस्थान के कोटा स्थित शेर चित्तौड़गढ़ में 06 से 07 दिसंबर तक नौवीं, हापकिडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दो खिलाड़ी युगदीप सिंह ऋषि व रिमशा नदीम ने दिल्ली एनसीआर का प्रतिनिधित्व किया था। युगदीप ने 45 किग्रा से अधिक भार वर्ग में पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी भार वर्ग में रिमशा नदीम ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बेहतर अंक के आधार पर युगदीप सिंह का चयन मलेशिया में आयोजित होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के शिविर के लिए हुआ हैं। दोनों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एनसीआर मार्शल आर्ट अकादमी में कोच रविंदरपाल सिंह की देखरेख में हापकिडो के गुर सीखते है।