फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth shot, injured by bikers on Talaspur highway

Noida News: तालसपुर हाईवे पर युवक को बाइक सवारों ने गोली मारी, घायल

Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Youth shot, injured by bikers on Talaspur highway
थाना रोरावर के गांव तालसपुर खुर्द के हाईवे पर शुक्रवार शाम बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मार दी, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल ने धर्म परिवर्तन की रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रधानी चुनाव की रंजिश का निकल कर आया है।
विज्ञापन

गांव तालसपुर खुर्द निवासी शन्नो ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति सलमान शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे के करीब अपने घर से गांव तालसपुर जाने के लिए गए थे, रास्ते में बाईपास हाइवे पुल के नीचे बाइक सवार लोगों ने सलमान पर जान से मारने की इरादे से फायर किया, जो गोली कंधे में लगने से घायल हो गए। रिपोर्ट में आरोप है कि गोली चलवाने में गांव के ही मुजाहिद, फरीद, आमिर व मुस्तफा के इशारे पर घटना हुई है। पति का मेडिकल कॉलेज उपचार चल रहा है। घटना के बाद घायल सलमान ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा धर्म परिवर्तन किया गया है, जिसकी रंजिश में उसे गोली मारी गई है। इस पर दूसरे पक्ष के लोग शनिवार को एसएसपी के यहां पहुंचे और घायल के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ (प्रथम) मयंक पाठक ने बताया कि तालसपुर के पास हाईवे पर फायरिंग की सूचना पर पुलिस टीम ने घायल सलमान को अस्पताल भेजा और मौके से साक्ष्य एकत्रित कर तहरीर के आधार पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया प्रधानी चुनावी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच के बाद धर्म संबंधी साक्ष्यों की प्राप्ति नहीं हुई है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed