फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth falls into deep drain in Punjabi Bagh, dies

Noida News: पंजाबी बाग में युवक गहरे नाले में गिरा, मौत

Wed, 24 Apr 2024 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Youth falls into deep drain in Punjabi Bagh, dies
गोताखोरों की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग में बुधवार सुबह 12 से 15 फीट गहरे नाले में अनिल कुमार (40) गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को नाले से निकाल लिया। ख्याला थाना पुलिस ने शव डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस घटना की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, रघुबीर नगर अनिल के परिवार में पत्नी के अलावा अन्य सदस्य हैं। अनिल एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह काम पर जाने के लिए निकला था। पंजाबी बाग इलाके में वह नाले के किनारे से गुजर रहा था। इस बीच अचानक वह नाले में गिर गया। खबर मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाद में गोताखोर टीम के इंचार्ज हरीश कुमार को खबर दी गई। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अनिल के शव को निकाला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही अनिल के नाले में गिरने के कारणों का पता चलेगा। इस बात का भी पता किया जा रहा है कि हादसे के समय वह कहीं नशे में तो नहीं था। ख्याला थाना पुलिस अनिल के परिजनों व दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed