{"_id":"6acde4801063b1364e0df24e","slug":"youth-dies-after-falling-from-21st-floor-of-a-society-in-greater-noida-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सेंचुरियन पार्क सोसाइटी की 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सेंचुरियन पार्क सोसाइटी की 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Oct 2026 01:28 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:28 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह कमरे के अंदर है, लेकिन दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस सोसाइटी पहुंची। इसी दौरान युवक 21वीं मंजिल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में सोमवार शाम 21वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शाम करीब पांच बजे की है। युवक सोसाइटी में किराये पर रह रहा था। सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह कमरे के अंदर है, लेकिन दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस सोसाइटी पहुंची। इसी दौरान युवक 21वीं मंजिल से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी में युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खोलने की बात सामने आई है। हालांकि, वह कमरे के अंदर क्यों बंद था और इसके बाद किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हर पहलू से की जा रही जांच
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। युवक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन