{"_id":"60e29e8e8ebc3e13527abb97","slug":"young-man-click-photo-of-minor-girl-during-bath-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: घर में नहा रही थी हाईस्कूल की छात्रा, युवक ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: घर में नहा रही थी हाईस्कूल की छात्रा, युवक ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान
Mon, 05 Jul 2021 04:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Jul 2021 04:04 PM IST
सार
छात्रा की मां ने बताया कि उनके पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह सुभाषनगर क्षेत्र में तीन बेटियों के साथ रहती हैं और घरों में काम करके जीवन यापन कर रही हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हाईस्कूल की एक छात्रा के नहाते वक्त फोटो खींच लिए गए। फिर आरोपी उसे संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल में छात्रा के फोटो भी बरामद हुए हैं।
छात्रा की मां ने बताया कि उनके पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह सुभाषनगर क्षेत्र में तीन बेटियों के साथ रहती हैं और घरों में काम करके जीवन यापन कर रही हैं। घर में मकान मालिक के साले ठाकुरदास मौर्य निवासी सीबीगंज का आना-जाना रहता है।
किसी दिन चुपके से उसने उनकी हाईस्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी के अश्लील फोटो खींच लिए और फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके नग्न फोटो भी खींच लिए। फिर वह उस पर संबंध बनाने दबाव बनाने लगा। एक दिन उन्होंने आरोपी को फोटो खींचते देखा तो वह उनसे मारपीट करके भाग निकला।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। अब वह उन्हें लगातार धमकी दे रहा है, जिसके चलते वह काम पर भी नहीं जा पा रही हैं। रविवार को इस मामले में महिला ने बेटी के साथ थाना सुभाषनगर जाकर शिकायत की तो पुलिस ने ठाकुरदास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल के छात्रा के अश्लील फोटो भी बरामद हुए हैं।