फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yoga Day will be celebrated at eight places in NDMC area

Noida News: एनडीएमसी के इलाके में आठ स्थानों पर मनाया जाएगा योग दिवस

Thu, 15 Jun 2023 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Yoga Day will be celebrated at eight places in NDMC area
-कार्यक्रम के लिए शिविरों का आयोजन बिल्ड-अप कार्यक्रम के रूप में होेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनडीएमसी योग दिवस मनाने के लिए शिविरों का आयोजन बिल्ड-अप कार्यक्रम के रूप में करेगी। उसके क्षेत्र में आठ स्थानों पर 21 जून को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के उद्देश्य से 17 से 20 जून तक तीन प्रमुख स्थानों पर प्रतिदिन सुबह दो घंंटे तक योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
एनडीएमसी की ओर से आयुष मंत्रालय और आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार आदि सहयोगी योग संस्थानों के साथ नेहरू पार्क, लोधी गार्डन और तालकटोरा गार्डन में आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए इन बिल्ड-अप कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन योग बिल्ड-अप कैंपों में सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिदिन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। एनडीएमसी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तीन स्थानों के लिए नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है। ये नोडल अधिकारी योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था और आम जनता को भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए योग संस्थानों के साथ समन्वय भी करेंगे।
विज्ञापन

एनडीएमसी के क्षेत्र में नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, कर्तव्य पथ, न्यू मोती बाग, संजय झील, सिंगापुर पार्क और सेंट्रल पार्क-कनॉट प्लेस 21 जून को योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इन स्थानों पर आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, ईशा योग केंद्र, योग संस्थान, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ और भारतीय योग संस्थान के साथ सहयोगी के रूप में शामिल होंगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed