फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna floods will change the design of the heritage city in Mathura

Noida News: यमुना की बाढ़ से बदलेगी मथुरा में हेरिटेज सिटी की डिजाइन

Mon, 22 Sep 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Yamuna floods will change the design of the heritage city in Mathura
- नए सिरे से योजना के डिजाइन का हो रहा आकलन, ड्रोन हुआ बाढ़ क्षेत्र का सर्वे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मथुरा में बृज संस्कृति से प्रेरित होकर बसाई जा रही हेरिटेज सिटी की डिजाइन पर यमुना की बाढ़ का असर दिखेगा। इस बार की बाढ़ को करीब चार दशक में सबसे बड़ी मानते हुए यमुना प्राधिकरण ने नए सिरे से यहां ड्रोन सर्वे कराया है। इस ड्रोन सर्वे के आधार पर अब यमुना के बाढ़ क्षेत्र को नए सिरे से तय किया जा रहा है। ऐसे में हेरिटेज सिटी की योजना में बदलाव का प्रस्ताव जल्द आ सकता है। ऐसा भविष्य में हेरिटेज सिटी योजना में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ के प्रभाव से बचाने के लिए किया जा रहा है।
प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक हेरिटेज सिटी की महायोजना बनाने का काम चालू है। इसी बीच तेज बारिश और अपस्ट्रीम से पानी छोड़े जाने के बाद योजना की जमीन पर पानी भर गया। प्राधिकरण ने इस हालात को एक मौके की तरह लिया। बाढ़ का पानी भरने के बाद ड्रोन से सर्वे कराने की बात तय हुई। जिससे यह पता लगाया जा सके कि प्रस्तावित सिटी में बाढ़ का पानी कहां तक पहुंच सकता है। भविष्य में अगर ऐसे हालात बने तो कैसे उस असर को न्यूनतम रखा जाए। ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर अब महायोजना बना रही एजेंसी भी डीपीआर में जरूरी बदलाव प्रस्तावित करेगी।
विज्ञापन

अहम है कि हेरिटेज सिटी में यमुना प्राधिकरण की करीब 735 एकड़ में आवासीय और औद्योगिक विकास की योजना है। वृंदावन में राया के पास यमुुना नदी किनारे इस योजना का विकास किया जाना है। हेरिटेज सिटी में बृज संस्कृति दिखेगी। इसे नाइट लाइफ, सांस्कृतिक केंद्र, अर्बन हाट आदि बनाकर संरक्षित किया जाएगा। करीब आठ एकड़ में एक पर्यटक सुविधा केंद्र भी यहां बनेगा। करीब 12 गांव की जमीन इस योजना के लिए ली जानी प्रस्तावित है। तीन चरण में यहां विकास कार्य पूरा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल का आकलन शुरू
पिछले दिनों बोर्ड बैठक में पीपीपी मॉडल पर हेरिटेज सिटी के विकास का प्रस्ताव रखा गया था। बोर्ड के निर्देश पर अब पीपीपी मॉडल और खुद प्राधिकरण द्वारा विकास कराए जाने का तुलनात्मक अध्ययन शुरू करा दिया गया है। यह काम एक निजी एजेंसी कर रही है। रिपोर्ट के तैयार हो जाने के बाद इसे अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed