फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority blacklists ICICI Bank

Noida News: यमुना प्राधिकरण ने आईसीआईसीआई बैंक को किया ब्लैक लिस्ट

Thu, 02 Nov 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority blacklists ICICI Bank
यमुना प्राधिकरण ने आईसीआईसीआई बैंक को किया ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन

- असफल आवेदकों को निर्धारित तिथि तक वापस नहीं की पंजीकरण धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना में असफल रहे आवेदकों की पंजीकरण धनराशि को वापस करने में शिथिलता बरतना आईसीआईसीआई बैंक को भारी पड़ गया। कई बार निर्देश देने के बाद भी 31 अक्तूबर तक सभी के पैसे वापस नहीं किए गए। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण सीईओ ने बैंक को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब भविष्य में किसी भी प्रकार की योजना इस बैंक को नहीं दी जाएगी।
यमुना प्राधिकरण की 1184 आवासीय भूखंडों की योजना में ऑनलाइन फॉर्म भरने, पंजीकरण धनाराशि प्राप्त करने तथा प्रचार- प्रसार का कार्य आईसीआईसीआई बैंक की सेक्टर ओमेगा-1 शाखा को दिया गया था। योजना में 1.30 लाख से अधिक आवेदन आए थे। बीते 18 अक्तूबर को संपन्न हुए ड्रा में असफल रहे सभी आवेदकों की पंजीकरण धनराशि प्रत्येक दशा में 31 अक्तूबर तक वापस करनी थी। इस संबंध में बैंक प्रबंधन को लिखित में दिशा निर्देश दिए गए थे, लेकिन बैंक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पैसा वापस पाने के लिए लोग अभी भी प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे हैं। सीईओ ने जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि अभी मुश्किल से 50 प्रतिशत धनराशि ही वापस की जा सकी है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की।
विज्ञापन

----------
असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि निर्धारित तिथि तक वापस न करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक को प्राधिकरण के समस्त कार्यों से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। भविष्य में किसी भी प्रकार की योजना बैंक को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed