{"_id":"62266a73b8633307620b564c","slug":"world-of-wonder-to-be-built-under-mahamaya-flyover-noida-news-noi6361073175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाया फ्लाईओवर के नीचे बनेगा वर्ल्ड ऑफ वंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामाया फ्लाईओवर के नीचे बनेगा वर्ल्ड ऑफ वंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। आचार संहिता हटने के बाद जल्द ही होने वाली नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस बार महामाया फ्लाईओवर के नीचे प्रस्तावित वर्ल्ड और वंडर के प्रस्ताव को भी रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के साथ ही करीब 20 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को निर्देशित कि खंड-2 में महामाया फ्लाईओवर के नीचे वर्ल्ड ऑफ वंडर्स का प्रस्ताव बनाकर उसे बोर्ड बैठक में पेश किया जाए।
वर्ल्ड ऑफ वंडर नामक पार्क चुनाव से पहले ही प्रस्तावित था। करीब 20 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में एक पार्क का निर्माण किया जाना है। इस पार्क की खासियत यह होगी कि इसे वेस्ट से विभिन्न जानवरों की आकृतियां बनाई जाएंगी। नोएडा में यह अपनी तरह का यह पहला पार्क होगा। समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि सभी पार्कों की जांच की जाए। वहां जो भी कमी मिले, उसे तत्काल ही पूरा किया जाए। पार्कों में बने रेस्तरां शुरू कराने की दिशा में भी काम किया जाए। जिससे आम लोग इन रेस्तरां और पार्क का लुत्फ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि सेक्टर-54 में निर्माणाधीन वेटलैंड का निरीक्षण वह 15 मार्च को स्वयं करेंगी। वहीं सेक्टर-33 में बन रहे चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कार्य भी 30 मार्च तक हर हालत में पूरा करा लिया जाए। जबकि सेक्टर-91 में बन रहे वेटलैंड का काम 20 मार्च तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि वेदवन पार्क में अभी मात्र 30 फीसदी कार्य ही हुआ है। 30 जून तक यहां पूरा कार्य करा लिया जाए। इसी प्रकार सेक्टर-137 में बन रहे डॉग पार्क का निर्माण कार्य भी 30 मई तक पूरा हो जाना चाहिए। इसके अलावा शहर में आवश्यकतानुसार परीक्षण कर लिया जाए और मौके पर अविकसित ग्रीन बेल्ट, डस्ट फ्री जोन व नए पार्क का आकलन तैयार कर 15 मार्च के बाद आकलन को स्वीकृत कराते हुए उसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में उद्यान विभाग ने बताया कि विभाग में प्रचलित कुल 428 टेंडरों को निर्देशानुसार 125 में संकलित किया गया है। इनमें से 13 कार्य अवार्ड हो गए हैं। 28 की प्री-बिड क्वालीफिकेशन खुली और 66 की प्राइज बिड खुली है। अभी तक कुल 30 निविदा स्वीकृत हुई हैं। 13 री-टेंडर होने हैं, उन्हें अपलोड कर दिया गया है। इससे 14 मार्च से टेंडर सेल होना शुरू हो जाएंगे।