फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worker sold important documents of Health Department in junk

सफाई कर्मी ने कबाड़ में बेचे स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज

Sat, 20 Mar 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Worker sold important documents of Health Department in junk
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज व स्टेशनरी चोरी कर कबाड़ में बेचने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले विभाग के एक सफाई कर्मचारी ने जन्म-मृत्यु कार्यालय में बिना अनुमति के प्रवेश कर करीब दस हजार जन्म व ढाई हजार मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रारूप व स्टेशनरी चोरी कर ली थी और मोरना में एक कबाड़ी को बेच दी। आरोपी सफाई कर्मी को नौकरी से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जन्म-मृत्यु कार्यालय है, जहां लोग जन्म-मृत्यु से जुड़े अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करते हैं।
यहां से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने के बाद याचिकाकर्ता को देने के साथ ही एक प्रारूप विभाग अपने पास भी रखता है। इन्हीं प्रारूपों व स्टेशनरी को सफाई कर्मी ने कबाड़ी को बेच दिया। मामला संज्ञान में आते ही विभागीय अफसरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सीएमओ कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग में नरेश कुमार नामक सफाई कर्मचारी पिछले कई वर्ष से यहां कार्यरत था। कुछ दिन पहले उसने जन्म व मृत्यु कार्यालय से सफाई के दौरान प्रारूप व स्टेशनरी चोरी कर ली।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद विभागीय कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई और प्रारूपों की तलाश शुरू कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के प्रभारी केके भास्कर, कर्मचारी सुनील व संतोष को निलंबित करने की भी चेतावनी दी। शक के आधार पर तीनों कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी नरेश से पूछताछ की। सफाई कर्मी से सख्ती बरतने के बाद उसने अपनी गलती मानते हुए सारा राज उगल दिया। सफाई कर्मी की निशानदेही पर कर्मचारियों ने मोराना स्थित कबाड़ी की दुकान से दस्तावेज व स्टेशनरी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि उक्त कबाड़ की दुकान से कर्मचारियों को क्षय रोग विभाग के भी तीन बोरे कागजात बरामद हुए। स्टेशनरी करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की बताई गई है। वहीं सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने सफाई कर्मचारी को नौकरी से निकालकर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद वह करीब तीन दिन कोतवाली में रहा, फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सरकारी रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज को पहले भी कबाड़ में बेचा गया है, जिसकी भनक लगने पर सीएमओ ने आरोपी का पता लगाने के लिए विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed