फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work will be done on undergrounding 315 kilometer power line

Noida News: 315 किलोमीटर बिजली लाइन को भूमिगत करने पर होगा काम

Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
विज्ञापन
Work will be done on undergrounding 315 kilometer power line
जिले में नहीं दिखेंगे खंभे पर बिजली के उलझे तार
विज्ञापन



नोएडा जोन में करीब 315 किमी बिजली की लाइन भूमिगत हाेगी
निर्बाध आपूर्ति में लाइन में आने वाली तकनीकी खामियां होगी दूरी


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा जोन में करीब 315 किमी बिजली की तार भूमिगत होंगे। मुख्यालय स्तर से पहले चरण के लिए करीब सात करोड़ रुपये विभाग को मिले है, जबकि अन्य मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू होगा।
मुख्य अभियंता राजीव मोहन ने बताया कि 500 किमी का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था, फिलहाल 315 किमी के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। मरम्मत कार्य के लिए दो प्रस्ताव मुख्यालय भेजे गए थे। पहले चरण में इसमें 20 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे बहुत ज्यादा ओवरलोड वाले स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और कुछ स्थानों पर पुराने की क्षमता बढ़ाई जाएगी, साथ ही जर्जर खंभे और पैनल बाॅक्स ठीक किए जाएंगे। हर मौसम निर्बाध आपूर्ति के लिए विभाग ने शहर में एलटी लाइन 33 केवी और 11 केवी लाइन के कुछ हिस्सों को प्राथमिकता में रखा है। जिसमें एलटी की 200 किमी, 33 केवीए की 25 किमी और 11 केवीए की 90 किमी लाइनों को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन

---
बिजनेस प्लान के तहत लगेंगे ट्रांसफार्मर

कई क्षेत्रों में गर्मी के शुरू होते ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने शुरू हो गए हैं। बिजनेस प्लान के तहत इनकी क्षमता का विस्तार किया जाएगा। कुछ स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। पहले चरण में सेक्टर-132 में 10 एमबीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। यहां मौजूद ट्रांसफार्मर पहले से ही ओवरलोड चल रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त पैनल को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed