फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women power: Earth worship platform prepared with Aipan art

महिला शक्ति : ऐपण कला से तैयार की पार्थिव पूजा की चौकी फिर की शिव पूजा

Thu, 07 Aug 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Women power: Earth worship platform prepared with Aipan art
फोटो है
विज्ञापन

-म्यूजियम में दिखी तस्वीर के आधार पर सोसाइटी में 13 गुना बड़ी चौकी बनाकर शिव आराधना की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कुमाऊंनी लोक कला को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में शिवलिंग की पार्थिव पूजा की गई। सोसाइटी निवासी उमंग आहूजा ने उत्तराखंड के म्यूजियम में कुमाऊं की प्रसिद्ध इस पूजा से संबंधित तस्वीर देखी थी। इस तस्वीर के आधार पर सोसाइटी में ऐपण कला से 13 गुना बड़ी चौकी बनाकर शिव की आराधना की गई। पूजा के लिए रामगंगा नदी के शिवालयों के पत्थरों से 14 शिवलिंग बनाए गए थे।
ऐपण कला उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की पारंपरिक लोक कला है जो शुभ अवसरों, त्योहारों और अनुष्ठानों के दौरान बनाई जाती है। मूलरूप से उत्तराखंड निवासी उमंग ने कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में कई साल से रह रही हैं। कुछ दिन पहले वह उत्तराखंड गई थीं और वहां पर उन्होंने कुमाऊं स्थित द बाकली रिजॉर्ट के म्यूजियम में शिवलिंग की पार्थिव पूजा से संबंधित एक तस्वीर देखी थी।
विज्ञापन

---------
14 शिवलिंग मंदिर में स्थापित किए
उमंग ने बताया कि यह एक चल पूजा है। इसकी शुरुआत सावन के तीसरे और शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार को हुई। पूजा का समापन नागपंचमी की पूजा के साथ किया गया। पूजा में सोसाइटी निवासी कुमाऊं की महिलाओं ने विशेष जुड़ाव महसूस किया। चौकी बनाने के दौरान उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगीत भी गाए गए। पूजा के बाद 14 शिवलिंग को सोसाइटी के मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इस दौरान प्रवेश नैनी, आशा, चंदा, शकुंतला, शालिनी, सुनीता माहटा, उमंग वर्मा, निर्मला शाह, भूमेश्वरी और मंजू समेत सोसाइटी के पूर्व एओए पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed