फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women of the district visited the newly constructed Parliament House

Noida News: जिले की महिलाओं ने किया नवनिर्मित संसद भवन का भ्रमण

Thu, 21 Sep 2023 10:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Women of the district visited the newly constructed Parliament House
जिले की महिलाओं ने किया नवनिर्मित संसद भवन का भ्रमण
विज्ञापन

सांसद डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में 580 से अधिक महिलाएं पहुंचीं दिल्ली, पीएम का आभार प्रकट किया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डाॅ. महेश शर्मा के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र से 580 से अधिक महिलाओं ने नवनिर्मित संसद भवन का भ्रमण किया। उन्हें लोकसभा व राज्यसभा की चर्चा को प्रत्यक्ष रूप से सुनने व देखने का अनुभव प्राप्त हुआ। महिलाओं ने प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिला आरक्षण बिल का स्वागत किया।

खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने प्रधानमंत्री की सराहना की और विश्वास दिलाया कि भारत की मातृशक्ति का आशीर्वाद व स्नेह उनके साथ रहेगा। नसीम जैदी ने नवनिर्मित संसद भवन के लिए पीएम का आभार प्रकट किया और महिलाओं को एक नई मजबूती के लिए धन्यवाद दिया। नोएडा विधानसभा से रजनी सैनी ने महिला सशक्तीकरण के इस प्रस्ताव का स्वागत कर प्रधानमंत्री को नमन किया। रजनी तोमर और शारदा चतुर्वेदी ने नारी वंदन अधिनियम लाने का अभिनंदन किया। इस अवसर में चेयरमैन दादरी गीता पंडित, चेयरमैन गुलावठी कुसुम सिंघल, गौतमबुद्ध नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, नोएडा महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, गिरिजा सिंह, डाॅ. उमा शर्मा, डाॅ. पल्लवी शर्मा, शशि शर्मा, सविता शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed