फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman molested after entering home, attempt to snatch child

Noida News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, बच्चा छीनने का प्रयास

Sun, 12 Oct 2025 02:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman molested after entering home, attempt to snatch child
रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाली एक महिला ने मारपीट, छेड़खानी और बच्चे को ले जाने की कोशिश करने की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे उनके पति ड्यूटी पर चले गए थे। इसके बाद वह अपने बच्चे के साथ सो गईं। रात करीब ढाई बजे उनकी आंख खुली तो राजेश, संजू, राजकुमार और भरत उनके पास ही थे। उन्हें देखकर वह चौंक गईं। घर में घुसने का विरोध किया तो आरोपियों ने दो साल के बेटे को उठाने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपियों का डटकर सामना किया तो भड़के आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता के पास रखा मोबाइल लेकर भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी रेलवे ठेकेदार के पास लेबर का काम करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि छेड़खानी का आरोप गलत है। मजदूरों से मोबाइल का कवर मिला है, जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed