{"_id":"64989b9380894785dc09d474","slug":"woman-inspectors-car-collided-four-arrested-grnoida-news-c-23-1-noi1091-11457-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला दरोगा की कार में मारी टक्कर, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला दरोगा की कार में मारी टक्कर, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
महिला दरोगा की कार में मारी टक्कर, चार गिरफ्तार
जारचा कोतवाली क्षेत्र के मिलक खटाना गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जारचा। मिलक खटाना गांव निवासी एक महिला दरोगा की कार में चार युवकों ने अपनी कार से टक्कर मार दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पहले दरोगा की कार युवकों की कार से टकरा गई थी। युवक ने पीछा कर टक्कर मारी। वहीं पुलिस युवकों को पीटने वाले ग्रामीणों पर भी कार्रवाई करेगी।
मिलक खटाना की रहने वाली महिला दरोगा मुरादाबाद में तैनात हैं। रविवार को पति व बच्चों के साथ कार से गांव आ रही थीं। शाहपुर गांव के पास खड़ी कार मेें खटाना धीरखेड़ा गांव के चार युवक सवार थे। महिला दरोगा की कार युवकों की कार से टकरा गई। उसके बाद चारों युवकों ने दरोगा का गांव तक पीछा किया। गांव में जाकर महिला की कार में टक्कर मार दी। एसीपी-2 ग्रेनो सार्थक सेंगर ने बताया कि महिला दरोगा की कार में टक्कर मारने के आरोप मेें खटाना धीरखेड़ा गांव निवासी मोनू खान, प्रवीण, सचिन व कृष्ण को गिरफ्तार किया गया है।