फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman engineer beaten up for protesting against loud music

Noida News: तेज संगीत सुनने का विरोध करने पर महिला इंजीनियर को पीटा

Tue, 09 Jun 2026 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman engineer beaten up for protesting against loud music
चौड़ा रघुनाथपुर गांव की घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तेज आवाज में संगीत सुनने का विरोध करना एक महिला इंजीनियर को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती व दो युवकों ने महिला इंजीनियर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। यह घटना चौड़ा रघुनाथपुर गांव में हुई। रविवार को हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस जांच कर रही है।

चौड़ा रघुनाथपुर गांव में रहने वाली एक युवती सेक्टर 44 स्थित क्लीनिकल रिसर्च कंपनी कार्यालय में नौकरी करती है। उनका अभी वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। रविवार को महिला इंजीनियर घर से ही काम कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले युवक-युवती तेज आवाज में संगीत सुन रहे थे। इस दौरान शोर शराबा भी हो रहा था। महिला इंजीनियर से विरोध जताया तो तीनों आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घायल युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें होने पर हायर सेंटर ले जाने को कह दिया। आरोप है कि महिला ने चौकी पर शिकायत की, तब चौकी प्रभारी ने शिकायत लेने से मना कर दिया। सोमवार को थाना प्रभारी से शिकायत की गई। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि तेज आवाज में संगीत सुनने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दुष्कर्म के प्रयास की बात गलत है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed