फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman dies after eating toxic food

Noida News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Wed, 22 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after eating toxic food
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र की ओड कॉलोनी में 39 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रादौर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी राहुल ने बताया कि उसकी बहन रेनू की शादी 12 वर्ष पहले रादौर की ओड कॉलोनी निवासी विक्की से हुई थी। शादी से उसके पास तीन बच्चे हैं। रविवार शाम को रेनू के ससुराल पक्ष से पता चला कि रेनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के दौरान रेनू की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका की सास मेवा देवी का कहना है कि उनका बेटा विक्की दिहाड़ी करता है। रविवार को वह दिहाड़ी पर चला गया था। वह भी काम से घर से बाहर जाने लगी, तभी बहू रेनू ने कहा कि पनीर की सब्जी बनाई है। टिफिन लेकर चले जाना, पर काम पर पहुंचने में देरी होती देख वह टिफिन नहीं ले जा पाई। दोपहर को पड़ोसी ने सूचना दी कि रेनू घर के आंगन में बेसुध पड़ी है। आसपास के लोगों की मदद से रेनू को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मृतका के मायके पक्ष से किसी तरह के आरोप में शिकायत नहीं है। भूलवश खाने में कोई जहरीला पदार्थ खा लेने के बारे में लिखा है। इस पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।- राजपाल, प्रभारी, थाना रादौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed