{"_id":"69bc0a762e396df0830baef2","slug":"woman-attacked-and-injured-by-stray-dog-in-sector-beta-one-in-greater-noida-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक: सेक्टर बीटा-1 में महिला पर हमला कर किया घायल, लोगों में बढ़ा डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक: सेक्टर बीटा-1 में महिला पर हमला कर किया घायल, लोगों में बढ़ा डर का माहौल
Thu, 19 Mar 2026 08:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:08 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में लावारिश कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक महिला को काटकर घायल कर दिया गया, जबकि हाल के दिनों में कई और हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन
लावारिश कुत्ते ने महिला को काटकर किया घायल
- फोटो : AI
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में लावारिश कुत्तों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 की निवासी महिला को काटने का मामला सामने आया है। इससे शहर के निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में लावारिश कुत्तों ने सेक्टर की ही निवासी रेनू वर्मा को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते ने रेनू को उस वक्त अपना शिकार बनाया, जब वह अपने निवास स्थान की ओर जा रही थीं। अधिक रक्त बहने के कारण देर रात ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है।
विज्ञापन
बीते दो-तीन दिन पहले भी सेक्टर में करीब तीन महिलाओं को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी का कहना है कि कुत्तों के काटने के डर से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों का घर से निकलना कठिन हो गया है। यहां 100 से अधिक लावारिश कुत्ते घूम रहे हैं।
विज्ञापन