फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Within eight months, the promise was reneged on, and residents will now take to the streets.

Noida News: आठ महीने के भीतर ही वादे से मुकरे,अब सड़कों पर उतरेंगे निवासी

Sat, 06 Jun 2026 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Within eight months, the promise was reneged on, and residents will now take to the streets.
कहा, मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल रही हैं, तो बढ़ा हुआ मेंटेनेंस क्यों दे।
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज एक सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में निवासी रविवार को सुबह 10 बजे सोसाइटी में विरोध जताने के बाद सड़कों पर उतरेंगे। निवासी संजय शर्मा ने बताया कि सोसाइटी का रखरखाव कर रही वाईजी फैसिलिटी एजेंसी ने 29 मई को नोटिस जारी कर 1 जून से मेंटेनेंस चार्ज में 89 पैसे प्रति वर्ग फुट की वृद्धि लागू करने की घोषणा की है। जब निवासियों को मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल रही हैं, तो वह बढ़ा हुआ मेंटेनेंस क्यों दे। पिछले रविवार को निवासियों ने विरोध जताया था। आज भी विरोध जताया जाएगा। उन्होंने बताया कि फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में निवासी एजेंसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।


निवासियों का आरोप है कि एजेंसी ने बिना उनकी सहमति के शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि एजेंसी को नियुक्त करते समय 2.36 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर पर सेवाएं देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आठ महीने के भीतर ही शुल्क बढ़ा दिया गया। लोगों का यह भी आरोप है कि बिजली, सुरक्षा, पार्किंग, लिफ्ट, क्लब और कूड़ा निस्तारण जैसी मूलभूत सुविधाओं में पहले से ही कई कमियां हैं, बावजूद इसके शुल्क बढ़ाया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि सीएएम शुल्क के अलावा जिम, क्लब, इवेंट, गेस्ट रूम, कियोस्क और अन्य मदों से भी अलग-अलग शुल्क वसूले जाते हैं, लेकिन आय-व्यय का विस्तृत और पारदर्शी ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया जाता। उन्होंने बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो एजेंसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed