फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Withdraw the notice and regularize the additional construction

Noida News: नोटिस वापस लेकर अतिरिक्त निर्माण को करें रेगुलराइज

Mon, 29 Sep 2025 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Withdraw the notice and regularize the additional construction
-सेक्टर 22 में प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस का निवासियों ने दिया जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 22 में बने घरों में अतिरिक्त निर्माण को लेकर नोएडा प्राधिकरण की ओर से धारा-10 के तहत जारी हुए नोटिस का निवासियों ने जवाब दिया है। निवासियों की ओर से नोएडा प्राधिकरण को एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से निवासियों ने मांग की है कि प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए नोटिस को वापस ले लिया जाए। निवासियों की ओर से जो अतिरिक्त निर्माण किया गया है उसे रेगुलराइज किया जाए।


ज्ञापन के माध्यम से निवासियों ने कहा है कि यहां 1976-77 में तत्कालीन सरकार की ओर से निम्न मध्य वर्ग और मध्य वर्ग के लिए नोएडा में आवास योजना का शुभारंभ किया गया था। ऐसे में लोगों ने अपनी जीवन की जमापूंजी से यहां पर घर खरीदे थे और रहना शुरू कर दिया था। यहां रहते हुए साल बीतते गए और लोगों का परिवार भी बढ़ने लगा। ऐसे में लोगों को जब अतिरिक्त जगह की जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने यहां पर अपनी जरूरत के मुताबिक निर्माण कर लिया। लंबे अरसे के बाद इस संबंध में अब निवासियों को प्राधिकरण की ओर से धारा-10 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे में यहां निवासियों में दहशत का माहौल हो गया है। निवासियों का कहना है कि नोटिस जारी करते हुए रैंप व नाली कवर कर पार्क बनाने का आरोप भी लगाया गया है। नोटिस जारी करने से पहले इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण को ध्यान देना चाहिए कि 50 मीटर और 80 मीटर के घर पर पार्क बनना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed