फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Weapons came to India via Nepal

Noida News: नेपाल के रास्ते भारत आए थे हथियार

Tue, 17 Jan 2023 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Weapons came to India via Nepal
यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड और पंजाब संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

दिल्ली से दो आतंकियों की गिरफ्तारी का मामला
मददगार की तलाश में यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड और पंजाब में दबिश
26 जनवरी के बाद देना था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली से गिरफ्तार हरकत-उल-अंसार और खालिस्तान के कथित आतंकियों की गिरफ्तारी से रोज ही नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि इनको उत्तराखंड में 'ड्रॉप डेड मैथड' के जरिये हथियार मिले थे। पाकिस्तान में बैठे इनके आकाओं ने मोबाइल एप के जरिये इन हथियारों की गूगल लोकेशन नौशाद को शेयर की थी। इसके बाद हथियारों को उत्तराखंड में अज्ञात स्थान से लेकर दिल्ली लाया गया था।
सूत्रों का कहना है कि सभी बरामद हथियार नेपाल के रास्ते भारत पहुंचे थे। यह भी जानकारी मिली है कि 30 जनवरी को इन आतंकियों को कुछ और हथियार और गोला-बारूद मिलना था। 26 जनवरी के बाद किसी भी दिन इन आरोपियों को टारगेट किलिंग करना थी। इसके लिए रेकी भी कर ली गई थी। इनके निशाने पर कौन हिंदू नेता थे, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस इनके बाकी नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि नौशाद और जगजीत के पास से मिले दस्तावेज व टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला है कि इनके भारतीय नेटवर्क में पांच अन्य लोग भी शामिल हैं। इनमें से तीन जहांगीरपुरी और एक यूपी और एक बिहार का बताया जा रहा है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद सभी अंडरग्राउंड हो गए हैं। हालांकि, पुलिस सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर दो लोगों ने इनको उत्तराखंड में हथियार उपलब्ध कराए थे। दोनों उनको नहीं जानते हैं। पुलिस इनकी तलाश में दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी जेल में एक साथ बंद थे दोनों
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि नौशाद और जगजीत उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में एक साथ बंद थे। वहीं पर दोनों के बीच गहरे संबंध हुए और दोनों दिल्ली आ गए। जगजीत सिंह बंबीहा गिरोह से जुड़ा था। इसलिए वह कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के संपर्क में आ गया। वहीं सुहेल के जरिये नौशाद भी आईएसआई के आकाओं के संपर्क में था। सुहेल ने ही नौशाद को बताया था कि उसे भारत में किस हिंदू नेता की टारगेट किलिंग करना है।

मृतक की अब तक शिनाख्त नही
वहीं दूसरी ओर नौशाद और जगजीत ने डेमो के लिए जिस युवक की हत्या की थी, उसकी पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। कुछ परिवार पुलिस के संपर्क में हैं। वह दावा कर रहे हैं, लाश उनके करीबी की हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर शव और दावेदारों का डीएनए भी कराया जाएगा। बता दें कि 12 जनवरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जहांगीर पुरी की श्रद्धानंद काॅलोनी से दो कथित आतंकी नौशाद और जगजीत को यूएपीए में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed