{"_id":"5d98f5aa8ebc3e93cf657b94","slug":"we-are-rubbish-noble-we-are-ashamed-noida-news-noi46563127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम हैं कूड़ा फैलाने वाले महानुभाव...हम शर्मिंदा हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम हैं कूड़ा फैलाने वाले महानुभाव...हम शर्मिंदा हैं...
विज्ञापन
नोएडा में कूडा फैलाने पर कुछ ऐसे किया जा रहा है दंडित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम हैं कूड़ा फैलाने वाले महानुभाव...हम शर्मिंदा हैं...
नोएडा। हम हैं कूड़ा फैलाने वाले महानुभाव। हम शर्मिंदा हैं...। कुछ इसी तरह का पंफ्लेट हाथ में लेकर आपकी भी फोटो खींची जा सकती है। अगर आपने प्राधिकरण की ओर से समाप्त किए जा चुके कूड़ा घरों पर कूड़ा फैलाया। यही नहीं आपको श्रमदान भी करना पड़ सकता है। इसमें सफाई कराने आदि की बातें भी शामिल हैं।
दरअसल, नोएडा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में हिस्सा लिया है। इसके अंतर्गत शहर को साफ सुथरा रखने के लिए प्राधिकरण कर्मी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। करीब 300 कूड़ा घर खत्म किए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोगों की ओर से जहां-तहां कूड़ा फैलाया जा रहा है। इसे देखते हुए प्राधिकरण की ओर से एक अनोखी पहल की गई है। प्राधिकरण कर्मी जहां-तहां विलोपित कूड़ा घरों पर नजर रख रहे हैं। अगर वहां कोई कूड़ा फेंकता नजर आता है तो उसे उसी समय सफाई कराई जा रही है और डस्ट बिन में कूड़ा फेंकने का निर्देश दिया जाता है। हालांकि, शनिवार को प्राधिकरण की ओर से इस मामले में कुछ कड़ाई की गई।
प्राधिकरण ने सेक्टर-62 के बी ब्लॉक में एक कूड़ा घर पर अपनी टीम बैठा दी। यहां खोड़ा से आकर लोग कूड़ा फेंककर जा रहे थे। ऐसे 17 लोगों को टीम ने पकड़ा। फिर उन्हें साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। हाथों में एक पंफ्लेट देकर कूड़े के साथ उनकी फोटो भी ली गई। पंफ्लेट पर लिखा हुआ था कि हम हैं कूड़ा फैलाने वाले महानुभाव...हम शर्मिंदा हैं। इस तरह से फोटो लेने के बाद उक्त लोग दोबारा से ऐसा नहीं करने का संकल्प ले रहे हैं।
विज्ञापन
विलोपित कूड़ा घरों का होना है सौंदर्यीकरण
नोएडा में लोगों ने अपने आप ही जहां-तहां कूड़ा घर बना दिया था यानी वहां कूड़ा डालते-डालते उक्त स्थान कूड़ा घर की श्रेणी में आ गया। इसके अलावा प्राधिकरण की ओर से भी कुछ स्थानों पर कूड़ा घर बनाए गए थे। ऐसे सभी कूड़ा घरों को खत्म कर दिया गया। इनमें 15 विलोपित कूड़ा घरों के सौंदर्यीकरण का काम हो चुका है। वहां स्थान की सफाई के बाद पौधे लगाए गए हैं। इनमें कई प्रजाति के फूलों वाले पौधे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा उक्त स्थल पर बेंच भी रखे जा रहे हैं, ताकि वहां लोग बैठ सकें और यह किसी पार्क जैसा दिखे। इससे वहां लोग दोबारा कूड़ा डालने की नहीं सोचेंगे।
ड्रोन से की गई थी कूड़े की मैपिंग
नोएडा प्राधिकरण ने ड्रोन से कूड़े की मैपिंग की थी। इससे यह पता लगाया कि कहां-कहां ज्यादा मात्रा में कूड़ा पसरा हुआ है। यही नहीं उन विलोपित कूड़ा घरों की भी मैपिंग की गई। इसमें यह पता लगा कि जहां कूड़ा घरों को खत्म कर दिया गया है। वहां फिर से लोगों ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया है।
प्लॉग रन के माध्यम से की थी 100 स्थानों की सफाई
प्राधिकरण ने बीते 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर 100 स्थानों पर प्लॉग रन चलाया था। यहां 21 हजार लोगों ने दो घंटे तक सफाई की थी। सफाई के दौरान प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया था। इस दौरान 9.5 टन कचरा इकट्ठा किया गया था। वहीं बीते 12 सितंबर से चलाए गए अभियान में 23 टन कचरा इकट्ठा किया जा चुका है।
डोर टू डोर इकट्ठा किया जा रहा कूड़ा
अब नोएडा प्राधिकरण ने शहर के करीब 90 प्रतिशत क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने की पहल शुरू कर दी है। इसके तहत घरों से गीला व सूखा कचरा रोजाना इकट्ठा किया जाता है। इसे प्राधिकरण की ओर से बनाए गए सेंटर पर ले जाया जाता है। वहां से इसे सेक्टर-145 के पास मुबारिकपुर ले जाया जाता है, जहां इसका निस्तारण होगा।
लोगों को सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को 17 लोगों को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया। उन्हें जागरूक करने के अलावा उनकी पंफ्लेट के साथ फोटो ली गई। उन्होंने दोबारा से ऐसा नहीं करने का वादा किया। ऐसा ही अभियान पूरे शहर में चलेगा।
एससी मिश्रा, डीजीएम, जन स्वास्थ्य विभाग, नोएडा प्राधिकरण