फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging due to rain; difficulty reaching schools and offices in the morning.

Noida News: बारिश से जलभराव, सुबह स्कूल व कार्यालय पहुंचने में परेशानी

Mon, 12 Oct 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain; difficulty reaching schools and offices in the morning.
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक तीन में बारिश के बाद जलभराव। संवाद
हल्दौनी, इकोटेक तीन, सूरजपुर, तिलपता में लगा जाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आकाशीय बिजली कड़कड़ाहट की बीच तेज बारिश ने ग्रेटर नोएडा की हवा को साफ कर दिया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन जोन में पहुंच गया। साथ ही तापमान भी गिरने से सर्दी ने भी दस्तक दी है लेकिन जलभराव ने लोगों को काफी परेशान किया। छह घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे हल्दौनी, इकोटेक-3, सूरजपुर, तिलपता में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं बारिश से लोगों को कार्यालय और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही।


रविवार देर शाम मौसम विभाग ने जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। रविवार देर रात करीब 2:30 बजे से मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच बिजली की कड़कड़ाहट ने लोगों को नींद से उठा दिया। रात 4 बजे से 5:30 बजे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद सुबह करीब 11 बजे तक हल्की बारिश होती रही। तेज बारिश से सेक्टर इकोटेक-3 की सड़कें फिर जलमग्न हो गई। सुबह उद्यमियों के साथ श्रमिकों को उद्योगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। आरोप है कि प्राधिकरण करोड़ों रुपये खर्च कर नाले का निर्माण कर रहा है लेकिन स्थिति जस की तस है। हल्दौनी में डीएससी रोड पर पानी भरने से लंबा जाम लग गया। यहीं हाल सीआरपीएफ कैंप के सामने रहा। सूरजपुर और तिलपता में भी जाम ने लोगों को परेशान किया। वहीं शहर के गोल चक्करों पर भी जलभराव हुआ। उधर सुबह के समय बारिश होने से बच्चे को स्कूल और लोगों को अपने कार्यालय जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के इकोटेक तीन में बारिश के बाद जलभराव। संवाद

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक तीन में बारिश के बाद जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed