फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water supply in South Delhi to be disrupted today

Noida News: दक्षिण दिल्ली में आज ठप रहेगी पानी सप्लाई, 50 इलाके प्रभावित

Tue, 21 Jul 2026 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Water supply in South Delhi to be disrupted today
सुबह 10 बजे से शटडाउन, कल सुबह कम दबाव में शुरू होगी सप्लाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रखरखाव कार्य को लेकर दक्षिण दिल्ली के बड़े हिस्से में आज पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सुबह 10 बजे से सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाली 1900 मिमी व्यास की साउथ दिल्ली मेन लाइन में कैलाश नगर के महावीर स्वामी पार्क में काम किया जाएगा। इसकी वजह से सुबह 10 बजे के बाद से पानी की सप्लाई नहीं होगी। 23 जुलाई की सुबह कम दबाव से पानी आपूर्ति की जाएगी।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
कैलाश नगर, गांधी नगर, सीडब्ल्यूजी विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, डेसू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर, रवींद्र नगर, खान मार्केट, काका नगर, अलीगंज, जोर बाग, लोधी कॉलोनी फ्लैट्स, निजामुद्दीन, प्रगति विहार, दक्षिणपुरी, देवली, अंबेडकर नगर, शाहपुर जाट, साउथ एक्सटेंशन, कोटला, मुबारकपुर, सेवा नगर, लाजपत नगर, भोगल, सराय काले खां, अपोलो अस्पताल, बदरपुर, जैतपुर, केएंडएल पॉकेट सरिता विहार, सरिता विहार, जसोला, मदनपुर खादर, जीके साउथ, छतरपुर, श्रीनिवासपुरी, अमर कॉलोनी, मालवीय नगर समेत एनडीएमसी और आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप रहेगी।
विज्ञापन

टैंकर मंगवाने के लिए यहां करें संपर्क


मंडावली : 22727812, ग्रेटर कैलाश : 29234746, गिरी नगर : 26473720, छतरपुर : 65437020, आईपी पावर स्टेशन : 23370911/23378761, आरके पुरम : 26193218, जल सदन : 29819035/29814106, वसंत कुंज : 26137216, सेंट्रल कंट्रोल रूम : 1916/23538495
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी चौक में भी सप्लाई रहेगी प्रभावित
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने राजघाट के पास स्थित वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली पुरानी ट्रिप्लिकेट मेन पाइपलाइन को बदलने और उसे नई पाइपलाइन से जोड़ने के लिए 18 घंटे का शटडाउन घोषित किया है। इससे चांदनी चौक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 11 बजे से 18 घंटे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान कार्यस्थल से रामलीला ग्राउंड यूजीआर की ओर साफ पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह से रामलीला ग्राउंड के कमांड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके प्रभावित होंगे। इनमें मतिया महल, बल्ली मारान और चांदनी चौक (एसी-20, 21 व 22) शामिल हैं। जल बोर्ड ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article