{"_id":"601adb538ebc3e4a1301da87","slug":"water-meter-will-placed-in-10-percent-home-noida-news-noi563590853","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 प्रतिशत घरों में लगेगा वाटर मीटर, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 प्रतिशत घरों में लगेगा वाटर मीटर, टेंडर जारी
विज्ञापन

नोएडा। शहर के 10 प्रतिशत घरों में बतौर पायलट प्रोजेक्ट वाटर मीटर लगेंगे। पहले चरण की सफलता के बाद दूसरे पर प्राधिकरण काम करेगा। सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि शहर में वाटर मीटर लगाने की कवायद जल्द शुरू होगी। इसका मकसद पानी की खपत को बढ़ाना और बेवजह पानी के उपयोग पर लगाम लगाना होगा। लोग कम से कम और जरूरत के हिसाब से पानी का उपयोग करेंगे। पहले चरण में 10 प्रतिशत घरों में वाटर मीटर लगेंगे। इस पर नजर रखी जाएगी। टेंडर जारी कर दिया गया है।
आईटीएमएस के लिए टेंडर जारी
शहर के 84 तिराहे-चौराहों पर अलग-अलग कैमरे लगेंगे। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत शहर में इन कैमरों को लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह परवान नहीं चढ़ सकी और काफी दिनों से ठंडे बस्ते में रही। इस पर फिर से काम शुरू किया है और दोबारा टेंडर लाया गया है। एक सप्ताह में एजेंसी का चयन कर काम शुरू होने की उम्मीद है।
इंडोर स्टेडियम और शूटिंग के लिए संचालक की खोज
सेक्टर-21ए के इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया है। इसके संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्र्रिया चल रही है। हालांकि, निकाला गया टेंडर निरस्त कर दिया गया है और दोबारा टेंडर निकाला गया है। 10 फरवरी को टेंडर खुलने के बाद पता चलेगा कि एजेंसी का चयन हो पाता है या नहीं।