फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waiting for hours for vaccination, people furious at the chaos

टीकाकरण के लिए घंटों इंतजार, अव्यवस्था पर भड़के लोग

Tue, 31 Aug 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Waiting for hours for vaccination, people furious at the chaos
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए इंतजार करते लोग।
नोएडा। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान एक बार फिर अव्यवस्थाओं से घिर गया है। रविवार को सरकारी केंद्र बंद रहे, इससे सोमवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं से परेशान लोगों ने हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली। दोपहर बाद तक अस्पताल में टीकाकरण के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। जिला अस्पताल में सोमवार को 1500 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे तक टीका लगवाने के लिए भारी भीड़ जुट चुकी थी। कोई स्लॉट बुक कराकर पहुंचा तो कोई आधार कार्ड लेकर टोकन मिलने का इंतजार करता रहा। अस्पताल के फूड कोर्ट में पुरुषों के टीकाकरण केंद्र के बाहर सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने अव्यवस्थाएं देख हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। शोर-शराबा होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि जिस कंपनी में काम करते हैं, वहां टीकाकरण का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। छुट्टी लेकर टीकाकरण के लिए आते हैं, लेकिन नंबर ही नहीं आता। इसी तरह सीएमएस कार्यालय के बाहर पंजीकरण कक्ष में महिला टीकाकरण केंद्र के बाहर भी लंबी कतारें दिखीं। नाराज महिलाओं का कहना था कि जन्माष्टमी पर घर में कई काम हैं, लेकिन टीका लगवाने में पूरा दिन बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर 10,266 को लगी वैक्सीन
जिले के 36 सरकारी केंद्रों पर सोमवार को 10,266 लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। 18 वर्ष से अधिक आयु के 5509 लोगों को पहली और 4757 को दूसरी डोज दी गई। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 6 सितंबर को मेगा टीकाकरण अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि जिले की छह पीएचसी में सप्ताह के चार दिन केवल दूसरी डोज लगाने की योजना बनाई गई है। इन सभी जगह 300-300 टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन सोमवार को टीकाकरण लक्ष्य से काफी पीछे रहा। पीएचसी जहांगीरपुर में 99, पीएचसी जेवर में 43, पीएचसी मंडी श्यामनगर में 43, मिहिरभोज इंटर कॉलेज दादरी में 73 टीके लगे। यूपीएचसी सेक्टर-22 में एक भी टीका नहीं लगा। इन केंद्रों पर मंगलवार को भी दूसरी डोज ही लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed