{"_id":"6acd0ad319185b14c70dab3b","slug":"voting-for-the-mlc-election-will-take-place-at-42-booths-noida-news-c-23-1-lko1064-108976-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 42 बूथों पर होगा एमएलसी चुनाव का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 42 बूथों पर होगा एमएलसी चुनाव का मतदान
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने फाइनल की मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने मेरठ खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान केंद्र और बूथों की सूची तैयार कर ली है। स्नातक व शिक्षक चुनाव के 13-13 मतदान केंद्र होंगे। वहां कुल 42 बूथ बनाए गए है। जहां पर 23 अक्तूबर को 25 हजार से अधिक मतदाता एमएलसी चुनाव में मतदान करेंगे।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजव अजीत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक व मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 23 अक्तूबर को मतदान होगा। जिले में मतदान के लिए केंद्रों और बूथों का निर्धारण किया गया था। उसकी सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भेजी थी। आयोग ने उनको अनुमोदित कर दिया है। जिले में स्नातक व शिक्षक चुनाव के 13-13 केंद्र बनाए गए है। मेरठ खण्ड स्नातक चुनाव में 25 बूथ और मेरठ खण्ड शिक्षक चुनाव का मतदान 17 बूथों पर होगा। 25800 से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।
कंट्रोल रूम नंबर किया जारी: प्रशासन ने मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। अफसरों ने बताया कि अगर किसी को चुनाव से संबंध में कोई जानकारी देनी है तो वो 0120-2978702 पर संपर्क कर सकते हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। लेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।