{"_id":"6b019faa4fa23552d00d85c7","slug":"villagers-troubled-by-dilapidated-cremation-grounds-some-have-collapsed-roofs-while-others-are-overgrown-with-bushes-noida-news-c-491-1-gnd1012-12777-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जर्जर श्मशान घाटों से ग्रामीण परेशान, कहीं छत टूटी तो कहीं उगी झाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जर्जर श्मशान घाटों से ग्रामीण परेशान, कहीं छत टूटी तो कहीं उगी झाड़ियां
विज्ञापन
जेवर के दुबली गांव में बदहाल स्थित में शमशान घाट । संवाद
फोटो -
- रामपुर बांगर में यमुना से घाट जलमग्न, सिरसा माचीपुर में जर्जर छत के नीचे बारिश में भीगते हुए करते हैं अंतिम संस्कार
आशीष शर्मा
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के गांवों में श्मशान घाटों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। रामपुर बांगर, म्याना, दुबली और सिरसा माचीपुर समेत कई गांवों के श्मशान घाट जर्जर हालत में हैं। कहीं घाट जर्जर हो चुके हैं और टीन शेड की व्यवस्था भी नहीं है तो कहीं पहुंचने के लिए रास्ता तक नहीं है। कुछ श्मशान घाटों में साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-- --
श्मशान घाटों की मरम्मत की मांग
रामपुर बांगर गांव का श्मशान घाट कई साल पहले यमुना के सूखे क्षेत्र में बनाया गया था। उस समय यमुना में पानी नहीं आता था, लेकिन पिछले कुछ सालों से बरसात के मौसम में यमुना में पानी आने के कारण घाट जलमग्न हो जाता है। सिरसा माचीपुर गांव के श्मशान घाट की छत टूट चुकी है इसके साथ ही दुबली और म्याना गांव के श्मशान घाट की स्थिति भी ठीक नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि घाट की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
लोगों से बातचीत-- --
- सूखी यमुना के बीच बने श्मशान घाट पर बरसात के दिनों में पानी भर जाता है - देवा भारद्वाज, रामपुर बांगर
- गांव में श्मशान घाट को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ - राहुल, रामपुर बांगर
- कई गांवों में मरम्मत कई वर्षों से नहीं हुई है प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए - मिथुन, सिरसा माचीपुर
- अंतिम संस्कार जैसी जरूरी प्रक्रिया के लिए भी ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है - भोजराज सिंह, सिरसा माचीपुर
- बारिश होने पर लोगों को भीगते हुए अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है - सतीश शर्मा, रामपुर बांगर
- श्मशान घाट की सफाई जगह-जगह न होने से झाड़ियां उग आई है - योगेश, सिरसा माचीपुर

लोगों से बातचीत