फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers raised questions

Noida News: भूमि अधिग्रहण की सहमति प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Fri, 11 Jul 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised questions
फोटो
विज्ञापन

- नीमका गांव के लोगों ने कहा, किसी भी कीमत पर विस्थापन स्वीकार्य नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के नीमका गांव के विस्थापन को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हुई लोक सुनवाई में नीमका औद्योगिक नगर और पूर्व राजस्व ग्राम शाहजहांपुर के निवासियों ने सामूहिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इन आपत्तियों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया और सुनवाई में पारदर्शिता की कमी पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
लोक सुनवाई के दौरान एसडीएम अभय सिंह के सामने ग्रामीणों ने विभिन्न आपत्तियां दर्ज कराई। भूमि अधिग्रहण की सहमति प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का दावा है कि अधिग्रहण के लिए किए गए प्रयासों में केवल 20 प्रतिशत किसानों की सहमति प्राप्त हुई है, जबकि नियमानुसार भूमि अर्जन हेतु 70 प्रतिशत किसानों की सहमति अनिवार्य है। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रक्रिया की वैधानिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं 15 जून तक विस्थापन संबंधी डेटा एकत्रित करने के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया था जिसे लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। उनका आरोप है कि यह केवल कागजी खानापूर्ति थी जिसमें बिना किसी ठोस आधार के कुछ लोगों से डेटा प्राप्त किया गया, वह भी बिना किसी उचित आदेश के।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस ड्राफ्ट पर लोक सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। किसी भी कीमत पर विस्थापन स्वीकार्य नहीं है। निम्का औद्योगिक नगर के लिए पहले से ही अपनी कृषि भूमि देने को तैयार ग्रामीण अब रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा भूमि अधिग्रहण दरें कृषि कानून के अनुरूप नहीं हैं, बल्कि सरकार द्वारा घोषित मनमानी दरें हैं जो बिलकुल अस्वीकार्य है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed