Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Victim and parents change their statements; rape accused acquitted

Noida News: पीड़िता और माता-पिता ने बदले बयान, दुष्कर्म का आरोपी बरी

Sat, 28 Nov 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Victim and parents change their statements; rape accused acquitted
शिकायतकर्ता पिता पर झूठी गवाही का मुकदमा चलाने का आदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में नोएडा निवासी को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका। इस मामले में सेक्टर-39 थाना में 2024 में केस दर्ज हुआ था। वहीं अदालत ने शिकायतकर्ता पिता पर झूठी गवाही के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार 31 मार्च 2024 को बेटी के जन्मदिन पर आरोपी उसे एक होटल ले गया। 8 अप्रैल को पेट दर्द के बाद जांच में बच्ची एक माह की गर्भवती मिली। आरोपी ने 21 फरवरी और 31 मार्च 2024 को उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। पुलिस ने 14 जून 2024 को आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन ने पीड़िता, उसके पिता और माता को गवाह बनाया। तीनों अदालत में बयान से मुकर गए।
विज्ञापन

पिता और माता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी कभी बेटी को कहीं नहीं ले गया और न कोई संबंध बनाया। पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी से फोन और इंस्टाग्राम पर बात करती थी। उसने होटल ले जाने, दुष्कर्म और गर्भवती होने से इन्कार किया। इसके बाद अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed